ओपनिंग डे पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली शाहरुख की फिल्म पठान को IMDb पर मिली इतनी कम रेटिंग, जानकर फैंस को लगा झटका

By: Pinki Thu, 26 Jan 2023 3:58:11

ओपनिंग डे पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली शाहरुख की फिल्म पठान को  IMDb पर मिली इतनी कम रेटिंग, जानकर फैंस को लगा झटका

बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। रिलीज के पहले दिन 'पठान' (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक यशराज बैनर तले बनी स्पाई थ्रिलर 'पठान' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ का बिजनेस कर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर डाली है। फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धांसू कमाई की हो लेकिन पठान को लेकर एक शॉकिंग बात भी जान लीजिए। इसे IMDb पर 10 में से 7.1 रेटिंग दी गई है। 30,832 यूजर्स ने पठान को ये रेटिंग दी है। 48.1% यूजर्स ने ही पठान को 10 रेटिंग दी है। बाकी 7% लोगों ने 9 रेटिंग, 8.1 % लोगों ने इसे 8 रेटिंग दी है। 29.2% यूजर्स ने पठान को 1 रेटिंग दी है। IMDb की ये रेटिंग किंग खान फैंस को हजम नहीं हो रही।

pathaan,pathaan movie,pathaan news in hindi,pathaan imd rating,pathaan first day box office collection,pathaan movie news in hindi

आपको बता दे, शाहरुख खान ने 4 साल बाद जो कमबैक किया है उसने गर्दा उड़ा दिया है। आलम ये है नाइट शोज चलाए जा रहे हैं। मूवी को रिपब्लिक डे की छुट्टी का भरपूर फायदा मिल रहा है। पठान ओपनिंग वीकेंड में शानदार कलेक्शन करती दिख रही है। फैंस ही नहीं पूरी इंडस्ट्री भी पठान को सपोर्ट कर रही है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com